ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, किन जिलों में चलेगी शीतलहर, कब से हैं बारिश के आसार, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Updated at : 05 Feb 2021 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, किन जिलों में चलेगी शीतलहर, कब से हैं बारिश के आसार, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : राजधानी रांची और आसपास के इलाके में आज शुक्रवार की सुबह में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छायेंगे. मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छह फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है व आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में शीतलहरी चलने की संभावना है.

इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सात से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने व दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सात व आठ फरवरी को न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में शीतलहरी चलने की संभावना है. खास कर चाइबासा व जमशेदपुर में ठंड़ बढ़ेगी. गुरुवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 25.2 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, डालटेनगंज (मेदिनीनगर) का अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, चाइबासा का अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola