बाइक नहीं खरीदने पर नाबालिग ने की जान देने की कोशिश

बाइक नहीं खरीदने पर नाबालिग ने की जान देने की कोशिश
भरनो. प्रखंड के तुरीअंबा पंचायत के चेटो निवासी नाबालिग ने घर की छत में लगी बांस की बल्ली में बीते शुक्रवार की देर शाम दुपट्टा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परंतु गनीमत रही की बांस की बल्ली टूट गयी और वह जमीन में गिर कर घायल हो गया. उसके एक पैर में चोट लग गयी. घटना के बाद देर परिजनों ने द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाये, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने माता पिता से पिछले कई माह से बाइक खरीदने की जिद कर रहा था. माता-पिता ने बाइक खरीदने में सक्षम नहीं होने की बात की, तो उसने आवेश में आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
लायंस क्लब ने शोक प्रकट किया
गुमला. लायंस क्लब गुमला ने व्यापारी विनोद जाजोदिया की हत्या पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए कामना की गयी. मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अंकिता लाल साहू, अनुराधा प्रसाद, अशोक कुमार आनंद, बनवारी लाल अग्रवाल, बृजकिशोर फोगला, गुलाब चंद प्रसाद, जगजीत सिंह, किरण केशरी, महेश प्रसाद गुप्ता, मनमोहन केसरी, मनोरमा साहू, मुरली मनोहर प्रसाद, ओम प्रकाश साहू, पदम कुमार साबू, पंकज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




