जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 10:06 PM
जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया
चैनपुर. गुड शेफर्ड संस्था द्वारा इजे प्रोजेक्ट चैनपुर के अंतर्गत मालम कलस्टर के तिगावल, दतरा, रातू व जामटोली गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मौके पर कम्युनिटी ऑर्गनाइजर ज्योति किरण एक्का द्वारा कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण महिला-पुरुषों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. यदि पर्यावरण सही रहेगा तो जीवन सुरक्षित रहेगा. उन्होंने सभी ग्रामीणों को अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण एवं बड़े होने तक उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया. वहीं कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों के बीच पौधा का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में इजे स्टाफ सिस्टर नित्या, हेरीवर्ड लकड़ा, कुमुद मुंडा, सीसीएसइ स्टाफ बिनय पन्ना, बबीता सोनम तिर्की, ग्राम प्रधान देवसाय मुंडा, ग्राम प्रधान आजाद बैगा सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










