रिम्स में इलाजरत घायल युवक की मौत, मामला दर्ज

Published at :06 May 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
रिम्स में इलाजरत घायल युवक की मौत, मामला दर्ज

रिम्स में इलाजरत घायल युवक की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन

गुमला. भरनो थाना के दतिया गांव में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में घायल करंज थाना के बंगरू गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष सिंह की मौत हो गयी. उसके सिर पर लकड़ी से मारा गया था. रिम्स में उसका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में उसकी बहन सोनम सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि संतोष सिंह अपने ननिहाल दतिया गांव में ही रहता था और नानी की सेवा करता था. चार मई को दतिया के फुलेंद्र सिंह की पुत्री रीमा कुमारी की शादी पालकोट थाना के चैनपुर बूटीटोली गांव के खिलेश्वर सिंह के पुत्र अजय सिंह के साथ होना था. इसके लिए ग्राम चैनपुर बूटीटोली से विभिन्न गाड़ियों में बाराती आयी थी और वरमाला के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों पक्ष के आपसी समझौता से मामला शांत हुआ और शादी की रस्म शुरू की गयी. इस दौरान फुलेंद्र सिंह के घर से कुछ दूरी पर चैनपुर बूटीटोली से आये अज्ञात बाराती द्वारा लकड़ी से संतोष कुमार सिंह के सिर पर वार कर दिया गया, जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola