पति ने लाठी से मार की पत्नी की हत्या

Updated at : 09 Oct 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
पति ने लाठी से मार की पत्नी की हत्या

पति ने लाठी से मार की पत्नी की हत्या

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट थाना की झिकिरिमा पंचायत अंतर्गत बनइडेगा गोंसरा गांव के 28 वर्षीय युवक विजय सोरेंग ने अपनी पत्नी बिनाजुशी एक्का 27 वर्ष को लाठी से मार कर हत्या कर दी. दिया. घटना बीते बुधवार रात की है. बताया जा रहा है कि विजय सोरेंग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. घटना की सूचना मिलते पालकोट पुलिस गोंसरा गांव पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानेदार तरुण कुमार को सूचना मिली की हत्या का आरोपी पति विजय सोरेंग सिमडेगा थाना के बीरू गांव में छिपा हुआ है. सूचना मिलते थानेदार दल-बल के साथ बीरू गांव पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में विजय ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद विजय ने लाठी से अपनी पत्नी पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

वज्रपात से मवेशी की मौत

पालकोट. प्रखंड की तापकारा पंचायत अंतर्गत देवगांव बड़काटोली के किसान सुलेमान लकड़ा के मवेशी की मौत वज्रपात से हो गयी. किसान ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे मवेशी गुड़गुड़ा बाजारटांड़ में चर रहा था, तभी वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी. किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola