पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप

पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप
गुमला. थाना अंतर्गत बसुआ गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, प्रताड़ना और भरण-पोषण नहीं देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. पीड़िता असरिता मुंडाइन ने कहा है कि उसकी शादी मो मोबारक अंसारी के साथ हुई है. शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि उसके पति की पहले से भी एक पत्नी है, जिसका नाम गुलाबसा खातून है. पीड़िता का आरोप है कि यह बात उससे छुपायी गयी थी. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है और उसके खर्च का भी वहन नहीं करता है. फोन पर संपर्क करने की कोशिश करने पर गाली-गलौज की जाती है, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान है. पीड़िता ने थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
गुमला. चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवे नगर निवासी गुलशन खातून ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. इस मामले में पीड़िता ने पति गुलाम मुस्लिम खान, सास अमीना बीबी, ससुर वकील खान, भैसूर अमीर खान व गुल मोहमद खान तथा देवर शहबाज खान और शहनवाज खान को आरोपी बनाया है. सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती के निवासी हैं. मामले की जांच का जिम्मा सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




