सड़क हादसे में प्रधान लिपिक की मौत, शोक

Updated at : 30 Sep 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रधान लिपिक की मौत, शोक

सड़क हादसे में प्रधान लिपिक की मौत, शोक

विज्ञापन

बसिया. प्रखंड मुख्यालय के गेट के समीप सड़क हादसे में बसिया अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू प्रधान लिपिक सतीश उरांव (30) की मौत हो गयी. वे मूल रूप से सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा के रहने वाले हैं. वे अंचल कार्यालय में बीते तीन वर्षों से बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे. घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है. जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे वह अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान खूंटी-सिमडेगा पथ स्थित प्रखंड मुख्यालय के गेट के समीप खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक में लोहा लोड था. जोरदार टक्कर से सतीश उरांव गिर गये. उनके छाती व सिर पर गहरी चोट लगी थी. रात का समय होने व वहां किसी के नहीं होने के कारण उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी. काफी देर बाद वहां से गुजर रही गश्ती पुलिस की नजर उन पर पड़ी. गश्ती पुलिस ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सतीश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गया. घटना के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय बसिया के कर्मियों में शोक है.

बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल

गुमला. रायडीह थाना के लसड़ा गांव में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार लसड़ा निवासी 21 वर्षीय संतोष उरांव और पालकोट निवासी राहुल तुरी घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मंगलवार की सुबह नौ बजे दोनों साइकिल से गांव के पास घूम रहे थे, तभी पीछे से एक बोलेरो टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया. घटना में संतोष के सिर चेहरा व शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी. जबकि राहुल को भी शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है. राहुल पालकोट का रहने वाला है और लसड़ा गांव मेहमानी आया था. डॉक्टर अगुस्टिन मिंज ने संतोष को रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola