गुमला के पहलवानों का बड़ा मौका, हरिद्वार में गोल्ड जीतने पर इस्तांबुल में लहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन

रवाना होते खिलाड़ी साथ में कोच | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला स्पोर्ट्स एकेडमी के पांच कुश्ती खिलाड़ी हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. जीत के लिए खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं.

विज्ञापन

गुमला. उत्तराखंड के हरिद्वार में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के पांच खिलाड़ी मंगलवार को हरिद्वार रवाना हुए. रवाना होने वाले खिलाड़ियों में बालक वर्ग में एसएस हाईस्कूल गुमला के छात्र अरिब आब्दीन, नीरज मांझी, रोशन कुमार साहू एवं बालिका वर्ग में संत पात्रिक स्कूल की छात्रा मोनिका टोप्पो व प्रीति रोस टोप्पो हैं.

विज्ञापन

स्पोर्ट्स एकेडमी के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाओं के साथ हरिद्वार के लिए रवाना किया. एकेडमी के निदेशक सह प्रशिक्षक सैयद जुन्नू रैन ने बताया कि एकेडमी के पांच खिलाड़ियों हरिद्वार में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. हरिद्वार की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

श्री रैन ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने पूर्व में साउथ एशियन गेम में मेडल हासिल कर चुके हैं. उससे पहले गोरखपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन्होंने पदक हासिल किया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा है. उम्मीद है हरिद्वार की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी गुमला का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनका भव्य स्वागत किय जायेगा. मौके पर दहाफिजुर रहमान, ख्रीस्टीना टोप्पो, असर अब्दीन, नसीम खान आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: JSSC नियुक्ति कैंसल: कांग्रेस नेताओं ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कैबिनेट के फैसलों पर जताया आभार

ये भी पढ़ें: गुमला में जनता की शिकायतों पर डीसी का एक्शन, जमीन विवाद से लेकर नौकरी-शौचालय तक के मामले पहुंचे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola