हथियार लेकर जंगल में उतरीं गुमला की पहली महिला SDPO श्रुति, JJMP के खिलाफ बड़ा आपरेशन,दबोचे गये 4 उग्रवादी
एसडीपीओ श्रुति | Prabhat Khabar Network
गुमला के औरापाट जंगल में एसडीपीओ श्रुति के नेतृत्व में चला ऑपरेशन, जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार. पुलिस को मिली बड़ी सफलता.
गुमला. गुमला एसपी के निर्देश के बाद चैनपुर अनुमंडल की पहली महिला व युवा एसडीपीओ श्रुति के नेतृत्व में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के खिलाफ ऑपरेशन चला. जिसका परिणाम है. पुलिस को बड़ी सफलता मिली और चार उग्रवादी पकड़े गये. श्रुति खुद हथियार लेकर औरापाट जंगल में घुसी थी.
आपके शहर में
इसके बाद ऑपरेशन में शामिल होकर जेजेएमपी के उग्रवादियों की घेराबंदी की. श्रुति के नेतृत्व में चले ऑपरेशन व चक्रव्यूह में सभी उग्रवादी फंस गये और उग्रवादी चक्रव्यूह से नहीं निकल सके. जिसका परिणाम है. सभी उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. इस ऑपरेशन में गुमला एसपी की क्यूआरटी टीम का भी अहम योगदान रहा. जिस प्रकार पूर्व में क्यूआरटी की टीम ने दो मुठभेड़ों में जेजेएमपी के आधा दर्जन उग्रवादियों को मार गिराया था. ठीक उसी प्रकार औरापाट जंगल में चले ऑपरेशन में भी क्यूआरटी की टीम ने एसडीपीओ श्रुति से मिलकर ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया.
क्यूआरटी की पूरी टीम नक्सलियों व उग्रवादियों से लड़ने में दक्ष है. यही वजह है. अबतक के हर ऑपरेशन में क्यूआरटी की टीम को अच्छी सफलता मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए