गुमला में जनता की शिकायतों पर डीसी का एक्शन, जमीन विवाद से लेकर नौकरी-शौचालय तक के मामले पहुंचे

विज्ञापन

समस्या सुनते डीसी | Prabhat Khabar Network

गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जन शिकायत निवारण दिवस में अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं व जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपायुक्त से मुलाकात किया और आवेदन प्रस्तुत कर निदान का मांग किया.

डीसी के सामने लोगों ने रखीं स्थानीय समस्याएं

आवेदकों द्वारा विद्यालय में शिक्षक के प्रतिनियोजन से पठन-पाठन प्रभावित होने, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, घाघरा में अतिक्रमण हटाने व शौचालय से संबंधित समस्या, बिशुनपुर बाजार शेड की मरम्मत व नाली निर्माण तथा पालकोट में भूमि विवाद व कथित अतिक्रमण से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये.

डीसी ने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश

इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना. इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आये आवेदकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किये गये. जिसपर उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पलामू मेडिकल काॅलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें काॅलेज की पूरी डिटेल

जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है. प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब ना हो तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये. जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: कहीं नदियां उफान पर तो कहीं ढह गए मिट्टी के घर, डैम लबालब


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola