ePaper

Gumla Crime News: गढ़वा से ब्राउन शुगर लेकर गुमला पहुंचे 3 युवक गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla Crime News Drug Peddlers of Garhwa Arrested in Gumla

नशे का कारोबार करने आये 3 गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एसपी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Gumla Crime News: गढ़वा जिले से ब्राउन शुगर लेकर 3 लोग गुमला आये थे. गुमला में युवकों को इस ड्रग की सप्लाई करनी थी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 2 लोग ब्राउन शुगर लेकर गढ़वा से घाघरा की ओर आ रहे हैं. इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल नेतरहाट रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Gumla Crime News|Drug Peddlers Arrested| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. इसमें करमटोली सरहुल नगर निवासी पुनीत आशीषन टोप्पो (26), जगदीश उरांव उर्फ मन्नू, (28) और चेटर निवासी विनय कुमार (33) है. तीनों को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया. इन तीनों के पास एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक केटीएम बाइक, एक आईफोन और दो मोबाईल फोन जब्त किये हैं.

2 बाईक से 3 लोग आये थे ब्राउन शुगर की सप्लाई करने

ये लोग गढ़वा जिले से ब्राउन शुगर लेकर गुमला आये थे. गुमला में युवकों को इस ड्रग की सप्लाई करनी थी. एसपी हरीश बिन जमां ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा से बाईक से 2 लोग ब्राउन शुगर लेकर घाघरा की ओर आ रहे हैं. उक्त सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

Gumla Crime News: पुलिस को देख भागने लगे ड्रग पेडलर

एसआईटी में घाघरा के थानेदार पुनीत मिंज, एसआई विकास कुमार, एसआई अनिकेत कुमार गुप्ता और थाने के रिजर्व गार्ड को शामिल किया गया. वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए छापेमारी दल ने देवाकी बाबाधाम के पास वाहन चेकिंग करने के दौरान केटीएम बाईक पर सवार 2 लोग और रॉयल एनफील्ड बुलेट पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेतरहाट रोड पर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा

पुलिस ने इनका पीछा किया और नेतरहाट रोड देवाकी ग्राम जाने वाले रास्ते के पास दोनों बाइक एवं उस पर सवार तीनों लोगों को धर दबोचा. इनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इनका नाम, पता पूछा गया. केटीएम बाईक सवार व्यक्तियों ने अपने नाम पुनीत आशीषन टोप्पो और जगदीश उरांव उर्फ मन्नू बताया. रॉयल एनफील्ड बुलेट पर सवार ने अपना नाम विनय कुमार बताया.

इसे भी पढ़ें : केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?

बारी-बारी से तलाशी लेने पर मिला ब्राउन शुगर

विशेष टीम ने बारी-बारी से तीनों की तलाशी ली, तो केटीएम बाईक पर सवार पुनीत आशीषन टोप्पो के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और जगदीश उरांव उर्फ मन्नू के पास से 5 ग्राम एवं विनय कुमार के पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला.

न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद आरोपियों को भेजा जेल

बरामद सभी सामानों की विधिवत जब्ती सूची बनाकर उसे जब्त कर लिया गया. तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. चूंकि प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री व परिवहन संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है, सभी को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें

Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड की सड़कों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Kal Ka Mausam: झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिलों की लिस्ट यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola