Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड की सड़कों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Muharram jharkhand police flag march
Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले पुलिस ने सभी जिलों में फ्लैग मार्च निकाला. साथ ही कहा कि अगर किसी ने किसी भी तरह से शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जायेगा. उसके खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस और प्रशासन की नजर हर किसी पर है. सोशल मीडिया से लेकर उपद्रवती तत्वों तक की पुलिस निगरानी कर रही है. प्लैग मार्च में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ सशस्त्र जवान भी शामिल हुए.
Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड के सभी जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. जिला मुख्यालय के अलावा अलग-अलग अनुमंडलों और प्रखंड मुख्यालयों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. राजधाी रांची में सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान सीसीआर एएसपी, कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित रांची के कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.
मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखें – पुलिस
झारखंड पुलिस ने कहा है कि मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखें. सभी समुदाय के लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए पुलिस ने सभी जिलों और प्रखंडों में फ्लैग मार्च किया है. मुहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ मनायें. यह पर्व आदर्श और सच्चाई के साथ-लाथ इंसाफ और मानवता की रक्षा का संदेश देता है. शुद्धता का प्रतीक है.
अफवाहों पर ध्यान न दें, पुलिस को सूचना दें
पुलिस ने कहा है कि यह पर्व इंसानियत के लिए प्रेरणा है. इसलिए मिलजुल कर रहना चाहिए. मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस को ऑनलाइन या ऑफलाइन दें. अपने नजदीकी थाने को इसकी जानकारी दें.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी ने किसी भी तरह से शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जायेगा. उसके खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस और प्रशासन की नजर हर किसी पर है. सोशल मीडिया से लेकर उपद्रवती तत्वों तक की पुलिस निगरानी कर रही है. प्लैग मार्च में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ सशस्त्र जवान भी शामिल हुए.
Muharram 2025: रांची में इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां
- सुभाष चौक से अपर बाजार तक
- कचहरी चौक से अलबर्ट एक्का चौक
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक
- सुजाता चौक से मेन रोड
- किशोरी यादव चौक से शहीद चौक तक
- शहीद चौक से महावीर मंदिर चौक
- चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक
- प्लाजा चौक से अलबर्ट एक्का चौक
- कमांडेंट आवास मोड़ से राजेंद्र चौक
- मेकन चौक से राजेंद्र चौक
- तुलसी चौक से आंबेडकर चौक
- वुल हाउस से मेन रोड तक
- एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली से मेन रोड
- कर्बला चौक से रतन पीपी चौक
- कडरू से होटल रेडिसन ब्लू होकर मेन रोड तक
इसे भी पढ़ें
Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित
Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी
केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?
झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए नहीं मिल रहे बच्चे, जेपीएससी की नियुक्ति विफल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




