ePaper

केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?

Updated at : 05 Jul 2025 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Keshav Mahato Kamlesh called a meeting of Congress MLAs

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश.

Keshav Mahato Kamlesh Congress: बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधायकों ने अब तक जो दौरे किये हैं, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में काम किये हैं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा.

विज्ञापन

Keshav Mahato Kamlesh|Congress News Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलायी है. बैठक की अध्यक्षता केशव महतो कमलेश करेंगे. 10 जुलाई को शाम 4 बजे से प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू भी शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने शनिवार 5 जुलाई 2025 को यह जानकारकी दी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया- किन विषयों पर होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधायकों ने अब तक जो दौरे किये हैं, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में काम किये हैं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7 जुलाई को वित्त मंत्री लगायेंगे जनता दरबार

प्रवक्ता ने बताया कि इसके पहले, 7 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 से कांग्रेस भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगे. आम नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को इसमें रख सकते हैं. पूर्व में मंत्रियों द्वारा आयोजित जनता दरबार में आयी सैकड़ों समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है. कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें

Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

Fire Accident: जमशेदपुर के अमूल प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, पूरा गोदाम जलकर खाक

Muharram: मुहर्रम पर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1000 जवान होंगे तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola