गुमला की लड़की छह जगह बेची गयी, लोहरदगा की बालिका का यौन शोषण

Updated at : 27 Aug 2021 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला की लड़की छह जगह बेची गयी, लोहरदगा की बालिका का यौन शोषण

गुमला व लोहरदगा जिला की दो लड़कियां दिल्ली से मुक्त करायी गयी. जिसमें लोहरदगा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म भी हुआ है.

विज्ञापन

गुमला व लोहरदगा जिला की दो लड़कियां दिल्ली से मुक्त करायी गयी. जिसमें लोहरदगा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म भी हुआ है. जबकि गुमला की लड़की दिल्ली में छह स्थानों पर बेची गयी. जिस समय उसे बेचा गया. उसकी उम्र कम थी. अब उसकी उम्र 23 साल हो गयी है.

इन दोनों लड़कियों को बाल मजदूरी मुक्ति संस्थान गुमला द्वारा दिल्ली से मुक्त करा कर गुमला लाया गया. लोहरदगा की लड़की को थाना को सौंप दिया गया है. ताकि लड़की का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके. वहीं गुमला की लड़की बालिग है. अभी उसे गुमला में रखा गया है. उसे डुमरी थाना को सौंपा जायेगा. जिससे डुमरी पुलिस लड़की के बयान के आधार पर कार्रवाई कर सके.

छह जगह बेची गयी थी लड़की :

गुमला के डुमरी प्रखंड की पीड़िता (23 वर्ष) ने बताया कि वर्ष 2016 में वह बाजार करने चैनपुर आयी थी. उसी दौरान मानव तस्कर खुशबू कुमारी उसे ठग कर रांची ले गयी. रांची में देवेंद्र ठाकुर के पास छोड़ दिया. जिसके बाद देवेंद्र मुझे दिल्ली में अर्जुन व उसकी पत्नी दुदामी देवी को सौंप दिया.

फिर मुझे अर्जुन व उसकी पत्नी कैलाश कॉलोनी में काम लगा दिया. वहां दो साल काम करने के बाद रजौरी गार्डेन में काम लगाया. वहां भी दो साल काम करने के बाद मुझे न्यू फ्रेंड कॉलोनी में दो साल काम कराया गया. वहीं छह साल काम करने के बाद भी मुझे पैसा नहीं दिया गया. इस दौरान मेरा बाल मजदूरी मुक्ति संस्थान के सदस्य से संपर्क हुआ. जिसके बाद मुझे मुक्त करा कर गुमला लाया गया.

संस्था के सदस्य ने कहा :

संस्था के सदस्य मिथिलेश कुमार ने कहा कि हमारी संस्था के दिल्ली में काम करने वाले सदस्य को जानकारी होने के बाद दोनों बच्ची को रेस्क्यू करके गुमला लाया गया है. जिसमें से एक लड़की के साथ यौन शोषण होने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola