खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया गया छापेमारी अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने पर यूनिक बेकरी पर लगाया गया भारी जुर्माना।

विज्ञापन

गुमला. खाद्य सुरक्षा विभाग गुमला ने खाद्य सुरक्षा को लेकर गुरुवार को शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया. अभियान में कुमार प्रभाकर व आशा राज शामिल रहे. अभियान के दौरान शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, चाट-ठेला, किराना दुकानों तथा थोक व खुदरा बेकरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि तथा लेबलिंग संबंधी प्रावधानों की जांच की गयी. अधिकारियों ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान यूनिक बेकरी में स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अर्थदंड लगाया गया. विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 व संशोधित अधिनियम 2021 के तहत भी सार्वजनिक स्थलों व दुकानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में संबंधित दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola