गुमला: 3.22 लाख देने के बाद भी नहीं मिली जमीन, दूसरे व्यक्ति से एग्रीमेंट का आरोप
गुमला के घाघरा में जमीन देने का झांसा देकर महिला से 3.22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुमला. घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली उषा देवी ने जमीन देने का झांसा देकर 3.22 लाख रुपये लेने और बाद में उसी जमीन का दूसरे व्यक्ति के साथ एग्रीमेंट करने का आरोप लगाया है. महिला ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी है.
आवेदन के अनुसार, दिसंबर 2024 में एक व्यक्ति उषा देवी के नवनिर्मित मकान में दरवाजा लगाने पहुंचा था. इसी दौरान उसने अपनी जमीन बेचने की बात कही और जमीन की कीमत 1.20 लाख रुपये बतायी. जमीन खरीदने के भरोसे में उषा देवी ने अलग-अलग तारीखों में उसे कुल 3.22 लाख रुपये देने की बात कही है.
महिला के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को 10 हजार रुपये, 28 मई 2025 को 50 हजार रुपये, 19 जुलाई 2025 को एक लाख रुपये और छह अगस्त 2025 को 72 हजार रुपये दिये गये. आवेदन में चेक के माध्यम से भी राशि देने का उल्लेख किया गया है.
उषा देवी का आरोप है कि बाद में उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए एग्रीमेंट कर दिया गया. इसके बावजूद उनकी रकम वापस नहीं की गयी. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर 3.22 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए