गुमला में खाद्य सुरक्षा की बड़ी जांच, मॉन्स्टर-प्रीडेटर का पूरा स्टॉक हटाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। प्रतिबंधित एनर्जी ड्रिंक हटाने का निर्देश दिया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

गुमला. मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को गुमला शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत की गयी कार्रवाई में शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज के नेतृत्व में टीम ने डीएसपी रोड स्थित अमूल शौर्य क्रीम पार्लर, पालकोट रोड स्थित विशाल भंडार और मां भगवती ट्रेडर्स तथा सिसई रोड स्थित अनूप ट्रेडर्स की जांच की. इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रख-रखाव, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जानकारी ली गयी.

जांच के दौरान सिसई रोड स्थित अनूप ट्रेडर्स में मॉन्स्टर और प्रीडेटर उत्पाद नियमों के अनुरूप नहीं पाये जाने की बात सामने आयी. अधिकारियों ने दुकान संचालक को इन उत्पादों का पूरा स्टॉक तत्काल हटाने का निर्देश दिया.

जांच टीम ने दुकानदारों को एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने तथा प्रतिबंधित या अमानक उत्पादों को प्रतिष्ठान में नहीं रखने की हिदायत दी. साथ ही दुकानों में स्वच्छता बनाये रखने और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. जिले में आगे भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola