विक्षिप्त महिला की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated at : 10 Mar 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेल

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर लापू गोरियाटांड़ टोले से सभी को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर थाना के लापू गोरियाटांड़ टोले में बच्चा चोर की अफवाह में एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में तेतरा उरांव (45), बिरसाई उरांव (45), शिवलाल उरांव (50) व एतवा उरांव (64) शामिल हैं. सभी आरोपी लापू गोरियाटांड़ टोला, थाना- बिशुनपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने घटना स्थल से खून लगी मिट्टी, खून लगा डंडा और एक रस्सी बरामद की है. इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव के कुछ लोग थाना पहुंच आरोपियों को जेल भेजने से रोकने का प्रयास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ने की मांग भी रखी. लेकिन थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और एक बेगुनाह महिला की हत्या हुई है. इसलिए घटना में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई होना तय है. उन्होंने कहा कि दोषियों को उनके किये की सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने बताया कि घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और बहुत जल्द हत्या में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. छापेमारी दल में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव, पुअनि मुकेश प्रसाद टुडू, पुअनि प्रमोद कुमार, पुअनि कामू पासवान समेत बिशुनपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि लापू गोरियाटांड़ टोले में एक अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मिलते एसपी गुमला हारिश बिन जमां के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola