ब्राह्मण सभा महिला समिति व युवा समिति का गठन

Updated at : 08 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा महिला समिति व युवा समिति का गठन

ब्राह्मण सभा की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण सभा की बैठक हुई. अध्यक्षता ओमप्रकाश शर्मा ने की. बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं तथा धार्मिक अनुष्ठानों को भव्य रूप देने पर जोर दिया गया. उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान ब्राह्मण महिला समिति व ब्राह्मण युवा समिति का गठन किया गया. नवगठित समितियों के पदाधिकारियों को सभा के सदस्यों ने बधाई दी और उनसे समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जतायी. ब्राह्मण महिला समिति में श्वेता शर्मा को अध्यक्ष, कमला देवी, बबली शर्मा, गायत्री शर्मा, कुसुम शर्मा, संतोष शर्मा, संगीता शर्मा को उपाध्यक्ष, हंसा शर्मा को सचिव, पूनम शर्मा, मोनिका शर्मा को सह सचिव, मधु शर्मा, ललिता शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में सीमा शर्मा, श्वेता नगवान, रेखा शर्मा, अप्पू शर्मा, स्मृति शर्मा, राजो शर्मा, शालिनी शर्मा, सोनी शर्मा, कृति शर्मा का चयन किया गया. इधर ब्राह्मण युवा समिति में रोहित शर्मा को अध्यक्ष, सोनू शर्मा, किशन शर्मा, सौरभ शर्मा, शरद शर्मा व नितेश शर्मा को उपाध्यक्ष, विष्णु शर्मा को सचिव, संदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष, विपुल शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, आयुष गौतम व आशीष शर्मा को सह सचिव बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में प्रकाश शर्मा, अनुज शर्मा, सोनू शर्मा, बंटी शर्मा, नितिन शर्मा , गोविंद शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, गोपाल शर्मा, कान्हू शर्मा, श्याम शर्मा का चयन किया गया. बैठक में ब्राह्मण सभा के गोकुल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रामप्रताप शर्मा, बजरंग शर्मा, राजू शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश शर्मा, कालू राम शर्मा, बसंत शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola