नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में हुआ ध्वाजारोहण

Updated at : 02 Apr 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में हुआ ध्वाजारोहण

नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में हुआ ध्वाजारोहण

विज्ञापन

सिसई. छारदा रोड स्थित शर्मा कांप्लेक्स के समीप भूतपूर्व जमींदार स्व गुरुबाबू अंबिका प्रसाद की स्मृति में बनायी गयी नवनिर्मित अंबिकेश्वर शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त गुरुवार को ध्वजारोहण किया गया. आचार्य सूर्य नारायण पाठक व पंडित आशीष कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महावीरी ध्वज की पूजा कर ध्वजारोहण कराया. ध्वजारोहण पूजन में रोहित शर्मा, श्रुति मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड व उनकी पत्नी उर्वशी देवी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभायी. रोहित शर्मा ने बताया कि उक्त मंदिर का निर्माण स्व गुरु बाबू अंबिका प्रसाद के दूसरे पुत्र राजकिशोर प्रसाद शर्मा द्वारा गुरु बाबू की स्मृति में कराया गया है, उनके पोते रोहित शर्मा की देखरेख में मात्र नौ माह में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर का निर्माण ओड़िशा के कारीगरों द्वारा उत्कल शैली में किया गया है, जो क्षेत्र में अपनी तरह का पहला आकर्षक व भव्य मंदिर माना जा रहा है. रोहित ने बताया कि आगामी 18 से 20 अप्रैल को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापना कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. ध्वजारोहण कार्यक्रम में राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शंभु प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, पंकज कुमार साहु, सत्येंद्र साहू, शैलेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजु देवी, सनबीर शर्मा उर्फ गोलू, दीपक अधिकारी, हिंदू बबलू, बहादुर साहू, पुरुषोत्तम साहू, तेतरू ठाकुर, कार्तिक पंडित, मंगल उरांव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola