नवजात बच्चों को बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

नवजात बच्चों को बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
रायडीह. गुमला के रायडीह में दो नवजात शिशुओं की खरीद-ब्रिकी का मामला प्रकाश में आते जिला बाल कल्याण समिति गुमला ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले की जांच की गयी. मामला सही पाया गया. जांच के बाद सोमवार देर रात बेचे गये दोनों नवजात शिशुओं को बरामद कर लिया गया और गुमला सदर अस्पताल के एसएनसीयू में दोनों शिशुओं को रखा गया है. इधर, बाल कल्याण समिति गुमला द्वारा जांच पूरा कर करने के बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने रायडीह थाना में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में संलिप्त सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में मुख्य रूप से नवजात शिशुओं की खरीद फरोख्त मामले में बीटीटी सुमन कुजूर, सहिया पार्वती देवी, सीएचओ रिमझिम लकड़ा, पहले नवजात शिशु की मां सुमन एक्का, दूसरे नवजात शिशु की मां करीना भगत व करीना भगत की मां सुनीता उरांव को अभियुक्त बनाया गया है. इधर, आवेदन मिलते रायडीह थाना में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीटीटी सुमन कुजूर, सहिया पार्वती देवी व सीएचओ रिमझिम लकड़ा को बर्खास्त कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




