खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक होना होगा : प्रमुख

कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी आयोजित, किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी
डुमरी. डुमरी में शुक्रवार को आत्मा परियोजना गुमला के तत्वावधान में कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख जीवंती एक्का व विशिष्ट अतिथियों डीएओ शुभम प्रिया तियू, डीएचओ निमन बोदरा, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी नरेश टुडु, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज, जिप सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर उप प्रमुख प्रमोद खलखो तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोय कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग द्वारा किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल तरीके से दी जा रही हैं. उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठा कर आधुनिक तरीके से खेती करने की अपील की, ताकि फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके. कहा कि किसानों को खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक होना होगा. बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने कहा कि आने वाले समय में डुमरी प्रखंड को मशरूम और जीराफूल धान उत्पादन का हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए किसानों को कृषि मेला, प्रशिक्षण कार्यक्रम और बिरसा कूप योजना का लाभ उठाने की जरूरत है. जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि कृषि विभाग डुमरी, जारी और चैनपुर क्षेत्र के किसानों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ किसानों को उठाना चाहिए. कार्यक्रम में बिशुनपुर के कृषि वैज्ञानिक मृत्युंजय ने फसलों में होने वाले रोगों और उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी. इस दौरान किसानों के बीच कृषि यंत्रों का भी वितरण किया गया. मौके पर आत्मा परियोजना के अजीत कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ दीप कुमार, आलोक सुमित केरकेट्टा, नजरुल हक, शैलेंद्र मिश्रा, बंधन गोप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




