मवेशियों की चोरी से किसानों में आक्रोश

Updated at : 16 Jun 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशियों की चोरी से किसानों में आक्रोश

मवेशियों की चोरी से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन

बसिया. बसिया प्रखंड में मवेशी चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही मवेशियों की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला बसिया थाना अंतर्गत सायटोली गांव में देखने को मिला, जहां नेश इंदावर की एक गाय और बैल को अज्ञात चोरों ने गोशाला से चोरी कर ली. कृषक दिनेश इंदवार ने कहा कि हमारे पास मात्र दो बैल और एक गाय थी, जिसमें एक गाय और बैल की चोरी चोरों ने कर ली. अभी खेतीबारी का दिन है और हम गरीब हैं. हमारा जीवनयापन खेतीबारी से चलता है. अब हम किस प्रकार अपनी खेती कर पायेंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाये और हमारे जानवर हमें दिलाया जाये. ग्रामीणों ने कहा कि बसिया में आये दिन चोरी की घटना हो रही है. कभी गाय-बैल और बकरी की चोरी हो रही है, तो कभी बिजली तारों की चोरी हो रही है.

सभी पंचायतों में होगा कार्यक्रम: बीडीओ

घाघरा. दीरगांव पंचायत सचिवालय में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चल रहे जन भागीदारी अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश कुमार शामिल हुए. जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर सरकार के कई योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही कई विभाग के स्टॉल लगाये गये, जिसमें ग्रामीणों द्वारा कई योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किये गये. मौके पर बीडीओ ने कहा कि अभियान के निमित्त सभी पंचायत में कार्यक्रम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola