समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

Updated at : 10 Apr 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करा निदान करने की मांग की. रायडीह प्रखंड अंतर्गत कोब्जा पंचायत के ग्राम रमजा भींजपुर के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र रमजा से भींजपुर गांव तक लगभग चार किमी जर्जर सड़क की मरम्मत कराने व रात्रि के समय सुरक्षा व आवागमन की सुविधा को लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए आवेदन दिया. कोब्जा पंचायत के ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न कच्ची गलियों में पीसीसी पथ निर्माण कराने के लिए सामूहिक आवेदन दिया. गुमला प्रखंड के मौजा चंदाली से संबंधित खाता संख्या-47, प्लॉट संख्या-1259 के भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद में चंपा उरांव के उत्तराधिकारियों द्वारा वंशावली के आधार पर मुआवजा राशि के समुचित वितरण की मांग की. पालकोट प्रखंड से प्राप्त एक आवेदन में सिविल कोर्ट गुमला में लंबित वाद के संदर्भ में दिगंबर साहू द्वारा कथित गलत मापी कर जेसीबी से खुदाई कार्य कराये जाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की. नगर परिषद गुमला क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 गोकुल नगर के निवासियों द्वारा मोहल्ले में नाली निर्माण कार्य लंबित रहने की शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया. बिशुनपुर प्रखंड के ग्राम बनारी निवासी कलावती देवी द्वारा रायडीह प्रखंड के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव निरंजन बड़ाईक की नियुक्ति प्रक्रिया पर प्रश्न उठाते हुए माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में लंबित वाद के आलोक में किसी भी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया. इसके अलावा शहर के स्थानीय व्यवसायियों द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश समय में संशोधन के लिए सुझाव प्रस्तुत किया. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola