बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गंभीर

Published at :22 Apr 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गंभीर

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन

गुमला. शहर के करमटोली गांव में मंगलवार की रात सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गयी. हादसा रात करीब नौ बजे करमटोली मंदिर के पास हुआ, जब भीम सिंह एक शादी समारोह से लौट कर अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि बाइक चालक लोबिर उरांव (20) गुमला जा रहा था. तेज रफ्तार के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया. दुर्घटना में वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया.

पेड़ से गिर कर महिला घायल

गुमला. सिसई थाना क्षेत्र के जरजट्टा ग्राम निवासी 45 वर्षीय स्नेहलता किंडो बुधवार की सुबह 7:30 बजे अपने घर के समीप पेड़ से गिर कर घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार स्नेहलता कोयनार का साग तोड़ने के लिए घर के पास ही एक पेड़ पर चढ़ी थी, तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह सीधे जमीन पर गिर गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola