परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज के विद्यार्थियों का किया शैक्षणिक भ्रमण
Updated at : 26 Feb 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज के विद्यार्थियों का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर के बीए के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिवार द्वारा आनंददायक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कॉलेज स्टाफ के साथ स्वयं टूर गाइड की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कक्षा से बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा विषयों की गहरी समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि भ्रमण मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस वर्ष के शैक्षणिक भ्रमण का केंद्र राजधानी रांची रहा. यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जो आर्थिक कारणों से दूरस्थ स्थानों की यात्रा करने में असमर्थ हैं. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइंस सिटी रांची, बिरसा मुंडा तारामंडल, पतरातू डैम एवं वाइल्ड वादी वाटर पार्क समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया. साइंस सिटी में विद्यार्थियों ने मनोरंजक एवं संवादात्मक माध्यमों से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं. तारामंडल में आकाशगंगा, तारों के समूह और उनकी विशिष्ट आकृतियों का रोचक प्रदर्शन देखा. पतरातू डैम व घाटी के मनमोहक दृश्यों का अवलोकन कर विद्यार्थियों ने प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया. वहीं वाइल्ड वादी वाटर पार्क में विद्यार्थियों ने रोमांचक वाटर राइड्स, वेव पूल, रेन डांस, आकर्षक गार्डन, स्वादिष्ट व्यंजन एवं अन्य गतिविधियों का भरपूर लुत्फ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




