शिक्षा भविष्य की कुंजी : विधायक

शिक्षा भविष्य की कुंजी : विधायक
कामडारा. कामडारा में जश्न-ए-गौशुलवरा काॅन्फ्रेंस हुआ. मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया समेत सभी अतिथियों का अंजुमन की ओर से पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया. किंदिरकेला के मौलाना तौसिफ रजा मिस्बाही, ओलमुंडा के हाफिज इकबाल, कोचा के हाफिज तौसिफ, कामडारा के मौलाना रूहुल्लाह ने गौशेपाक की करामत पर अपने-अपने संदेश देते हुए समाज के लोगों से अपील की कि गौशेपाक के बताये मार्ग पर अपना जीवन गुजर बसर करें. साथ ही शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सभी को प्रेरित किया. कार्यक्रम में मौजूद कई अन्य लोगों ने शेरो शायरी व अपनी तकरीर की बदौलत घंटों समां बांधे रखा. अंजुमन के सदर मो अलाउद्दीन खान समेत अन्य लोगों ने सभी अतिथियों को पगड़ी बांध व गुलदस्ता भेंट कर इस्तकबाल गर्मजोशी के साथ किया. मौके पर दंडाधिकारी के तौर पर राजस्व उप निरीक्षक रवींद्र झा समेत कामडारा थाना के पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे. कार्यक्रम के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन में अंजुमन इस्लामिया कमेटी व नवजवान कमेटी के सदस्यों की भूमिका सक्रिय रही. काॅन्फ्रेस में जिप सदस्य दीपक कंडुलना, उपप्रमुख शकुंतला देवी, बड़ाइक तारकेश्वर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने मदरसा कादरिया कामडारा के बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा भविष्य की कुंजी है. मौके पर जेएमएम खूंटी जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, सांसद प्रतिनिधि शमसुद्ददीन अहमद अन्य मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




