लापरवाही या विलंब होने पर पदाधिकारी की होगी जवाबदेही : उपायुक्त

जिला सामान्य शाखा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक
गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सामान्य शाखा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की. उपायुक्त ने सभी कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता व सुचारू रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने प्रमाण पत्र निर्गत, सत्यापन, विभागीय संप्रेषण व कर्मियों की सेवा संबंधी मामलों की प्रगति पर बल देते हुए जिले के नागरिकों को प्रमाण-पत्र निर्गत समेत तमाम प्रशासनिक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में सहजता से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बना कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही होगी. उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रमाण पत्र आवेदन, स्थानांतरण व कार्मिक संबंधी प्रकरणों को शीघ्रता से पूर्ण किया जायेगा, ताकि जिले के नागरिकों को उच्चतम सेवाएं मिलें और प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे. बैठक में उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




