शहर में चला विशेष सफाई अभियान, वसूला गया जुर्माना

शहर में चला विशेष सफाई अभियान, वसूला गया जुर्माना
गुमला. मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान मेन रोड, जशपुर रोड समेत शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर निरीक्षण किया गया. अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा कचरा सड़क पर फैलाने, प्रतिष्ठान में डस्टबिन नहीं रखने और भवन निर्माण सामग्री (बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल) को सड़क किनारे रखने की शिकायतें मिलीं. इस पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की. नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही आठ दुकानों, फल विक्रेताओं और फुचका ठेला संचालकों से कुल 3100 रुपये का जुर्माना वसूला. साथ ही उन्हें चेतावनी दी गयी कि भविष्य में यदि ऐसी लापरवाही पायी गयी, तो और भी अधिक राशि का दंड लगाया जायेगा. आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है. नगर परिषद के कर्मियों ने दुकानदारों को जागरूक करते हुए अपने प्रतिष्ठान के बाहर कचरा न फैलाने और नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की. साथ ही यह भी कहा गया कि निर्माण कार्य से उत्पन्न मलबा सार्वजनिक सड़कों या मार्गों पर नहीं फेंका जाये. टीम ने कई जगहों से सड़क किनारे रखे वेस्ट मेटेरियल को हटवाया और सफाई कर्मचारियों को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




