शोभायात्रा को सफल बनाने पर किया गया विचार-विमर्श

केंद्रीय सरहुल पूजा समिति चैनपुर की बैठक
चैनपुर. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति चैनपुर की बैठक समिति के अध्यक्ष कुलदीप रौतिया बैगा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर छह अप्रैल को चैनपुर में निकाली जाने वाले शोभायात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्ष कुलदीप रौतिया बैगा ने कहा कि सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने के लिए करीब 50 गांवों का निमंत्रण भेजा गया है. बताया कि छह अप्रैल को सुबह 10 बजे चैनपुर सरना स्थल से शोभायात्रा निकाली जायेगी. उन्होंने समाज के लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में मांदर, नगाड़ा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने की अपील की. कहा कि सभी गांवों के खोड़हा दलों के बीच सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को नकद पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया जायेगा. साथ ही अन्य सहभागी दलों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. उपाध्यक्ष अंतु भगत रौतिया ने सभी ग्रामवासियों, बैगा-पाहन, पारंपरिक नर्तक दलों व श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी दल निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व सरना स्थल पहुंच कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे, ताकि समय पर शोभायात्रा की शुरुआत की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




