दिलेश्वर महतो बने गुमला के उपायुक्त

दिलेश्वर महतो बने गुमला के उपायुक्त
गुमला. डीडीसी गुमला दिलेश्वर महतो ने शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गुमला के पद का प्रभार स्वत: ग्रहण किया है. उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड सरकार की अधिसूचना के आलोक में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गुमला के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण किया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही व समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित व संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जायेगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जायेगा.
रायडीह के जहीर साहब हज के लिए रवाना
रायडीह. प्रखंड के नवाडीह पतराटोली से अंजुमन के सदर जनाब जहीर साहब हज यात्रा के लिए रवाना हुए. वे अपने प्रखंड के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें हज पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उनकी रवानगी के मौके पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदाई देने पहुंचे. इस दौरान माहौल भावुक हो गया और लोगों ने उनके लिए दुआएं कीं. सभी ने अल्लाह पाक से उनके हज के सफर को आसान और कुबूल फरमाने की दुआ की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




