बागवानी योजना के लिए गड्ढा खोदो अभियान शुरू

Updated at : 09 May 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
बागवानी योजना के लिए गड्ढा खोदो अभियान शुरू

चुंदरी पंचायत का भ्रमण कर योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन

घाघरा. डीडीसी दिलेश्वर महतो ने शुक्रवार को घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत का भ्रमण कर योजनाओं का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान बुरजू गांव में सोलर सिंचाई इकाई का उद्घाटन किया. साथ ही वार्मिंग कंपोस्ट का निरीक्षण किया. चुंदरी निवासी वासी देवी के बागवानी योजना का गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ किया. सिंचाई कूप, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि योजनाएं धरातल तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके. इसके लिए बीडीओ को कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर मौजूद प्रखंड कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को गांव में रोजगार दें. कोई भी ग्रामीण पलायन न करें. इस पर सबका ध्यान रहे. मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, बीपीओ बेबी कुमारी, मुखिया विनीता कुमारी, जोयदीप कुमार, रोशन कुमार, अभय कुमार, रत्नेश कुमार, आदित्य भगत मौजूद थे.

अधूरे आवासों को जल्द पूरा करें : डीडीसी

घाघरा. डीडीसी दिलेश्वर महतो ने मुखिया व प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में मनरेगा योजना, अबुआ अवास, प्रधानमंत्री आवास, 15वें वित्त आयोग योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर डीडीसी ने कहा कि जिस पंचायत में पानी की समस्या है, उस पंचायत सचिव व मुखिया पानी की समस्याओं को लेकर कार्य करें, ताकि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके. साथ ही अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. रोजगार सेवकों से कहा कि अधिक अधिक लोगों को मनरेगा योजना से जोड़ें, ताकि लोगों को काम मिल सके. साथ ही मजदूरों का समय से भुगतान हो. इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही. साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, बीपीओ बेबी कुमारी, विनिता कुमारी, अंगनी उरांव, यशमुनि देवी, रामनाथ केरकेट्टा, विवेक कुमार, विकास कुमार, निर्मल उरांव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola