लंबित पोषाहार व मानदेय की मांग को लेकर धरना 23 को
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 10:07 PM
लंबित पोषाहार व मानदेय की मांग को लेकर धरना 23 को
गुमला. आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला गुमला की बैठक बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुई. बैठक में जिला समिति एवं प्रखंड कार्यसमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में लंबे समय से बकाया पोहाषार एवं मानदेय सहित लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी का पोषाहार और कर्मचारियों का मानदेय काफी लंबे समय से लंबित है. इसके साथ ही कर्मचारियों की अन्य समस्याएं भी हैं. वक्ताओं ने लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की. साथ ही बकाया पोषाहार, मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर 23 जून को उपायुक्त कार्यालय के गुमला के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. धरना प्रदर्शन में जिले की सभी आंगनबाड़ी कर्मियों को शामिल होने की अपील की गयी है. बैठक में संगठन मंत्री रामचंद्र गोप, जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, जिला महामंत्री तारा देवी, कोषाध्यक्ष मंजुलता कुजूर सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










