एनजीटी की रोक के बाद भी नदियों से बालू का अवैध उठाव, तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
29 गुम 19 में जब्त ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

जब्त ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

गुमला में एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध बालू उठाव जारी है. मामले में जिला टास्क फोर्स ने छापेमारी करते हुए तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है.

विज्ञापन

गुमलाः एनजीटी की रोक के बावजूद जिले में अवैध बालू उठाव और परिवहन का मामला सामने आ रहा है. गुमला थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ और मुरकुंडा में जिला टास्क फोर्स (खनन) की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है.

तीनों ट्रैक्टरों के चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. कार्रवाई के बाद खनन विभाग ने तीनों चालकों और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गुमला थाना में आवेदन दिया है.

जिला खनन कार्यालय के अनुसार 29 जुलाई की सुबह करीब छह बजे एसडीओ अखिनेश कुमार की अध्यक्षता में खान निरीक्षक और गुमला थाना की गश्ती दल के साथ जिला टास्क फोर्स ने टैसेरा मोड़ और मुरकुंडा में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया.

इस दौरान टैसेरा मोड़ के पास मुरकुंडा-केसीपारा से बालू लदे तीन ट्रैक्टर पकड़े गए. खनन विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर चालकों के साथ टीओपी उर्मी में सुरक्षार्थ रखा है. खान निरीक्षक नीरज कुमार ने गुमला थाना प्रभारी को आवेदन देकर तीनों चालकों और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola