आंगनबाड़ी भवन जर्जर, छह सालों से किराये के मकान में चल रहा केंद्र

Updated at : 07 Oct 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवन जर्जर, छह सालों से किराये के मकान में चल रहा केंद्र

मालम पंचायत के तिगावल गांव में सड़क भी बदहाल, बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर प्रखंड की मालम पंचायत के तिगावल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र किराये के मकान में संचालित किया जा रहा है. पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन था, जो अब खंडहर बन गया है. आंगनबाड़ी केंद्र के उक्त भवन को लगभग 38 साल पहले बनाया गया था, जो खंडहर होने के बाद अब बेकार पड़ा है. भवन के बेकार होने के बाद बीते छह सालों से आंगनबाड़ी केंद्र किराये के मकान में चल रहा है. वर्तमान में केंद्र में 15 बच्चे नामित हैं. बच्चे भवन के अभाव के साथ सड़क की समस्या का भी दंश झेलने को विवश हैं. सड़क ठीक नहीं होने से केंद्र में बच्चों की संख्या कम है. किराये के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाली मुख्य कच्ची सड़क काफी खराब है. सड़क पर जलजमाव व कीचड़ है. बच्चों को जलजमाव व कीचड़ के बीच से होकर केंद्र तक जाना पड़ता है. केंद्र पहुंचने के बाद बच्चे सबसे पहले अपना पैर धोते हैं. गंदगी साफ करते हैं, फिर केंद्र में घुसते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका वीणा कुमारी बताती है कि गांव में बच्चों की संख्या अधिक है. लेकिन केंद्र का अपना भवन नहीं होने व सड़क ठीक नहीं होने के कारण केंद्र में बच्चों की संख्या कम है. उन्होंने बताया कि छह साल पहले जब आंगनबाड़ी केंद्र पक्का भवन में चल रहा था, तब बच्चों की संख्या अधिक थी.

प्रशासन नया भवन व सड़क बनवा दें : ग्रामीण

ग्रामीणों ने प्रशासन से तिगावल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का नया भवन व सड़क बनवाने की मांग की है. ग्रामीण अजय मिंज व बंधन कुमार ने बताया कि बच्चों को अक्षर ज्ञान की समझ के लिए आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, ताकि बच्चे शुरुआती समय की पढ़ाई कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके. हम भी चाहते हैं कि हमारे बच्चे शिक्षित हो. लेकिन यहां आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन बेकार हो गया है. नया बनवाने की जरूरत है. साथ ही सड़क भी बनवाने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola