उपायुक्त ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

Updated at : 07 Oct 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

उपायुक्त ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करा निदान करने की मांग की. आवेदकों ने उपायुक्त के समक्ष भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ में बाधा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने की समस्या, बिजली व पानी की आपूर्ति में खामियां, मजदूरी भुगतान में देरी, आवास की कमी, पेंशन निर्धारण की समस्याएं, दुकान किराया वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित समस्याओं को रखा. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

विभिन्न एजेंडों पर की गयी चर्चा

गुमला. नगर परिषद प्रशासक मनीष कुमार ने शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सभी नि:र्वतमान वार्ड पार्षदों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रशासक मनीष कुमार, सिटी मैनेजर हेलाल अहमद, मनीषा प्रियंका टोप्पो, निवर्तमान अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, केके मिश्रा, सुषमा कुजूर, प्रबला तिग्गा, हरजीत सिंह, आरिफ आलम, तरनिका कच्छप, दिलीप भगत, संजय कुजूर, रेहान अहमद, उज्ज्वल केशरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola