आपसी प्रेम व भाईचारगी से मनायें पर्व: एसपी

आपसी प्रेम व भाईचारगी से मनायें पर्व: एसपी
गुमला. दीपावली व छठ महापर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने बैठक की. बैठक में चेंबर ऑफ काॅमर्स के व्यापारी शामिल हुए. मौके पर दीपावली व छठ महापर्व आपसी प्रेम व भाईचारगी से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही चेंबर से जुड़े व्यापारियों ने पर्व के दौरान होनेवाली समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. साथ ही धनतेरस के दिन विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. धनतेरस के बाजार में किसी प्रकार की अड़चन न आये. धनतेरस के वक्त शहर की गली मोहल्लों में पुलिस की गश्ती करने की मांग की गयी है. क्योंकि धनतेरस के वक्त चोर सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गयी. छठ महापर्व में भी बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गयी है. एसपी ने कहा कि दीपावली व छठ महापर्व पर विधि-व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि गुमला जिले में आगामी दीपावली व छठ महापर्व का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र टोप्पो, गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गुमला अभिमन्यु कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गुमला महेंद्र करमाली, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव बबलू वर्मा, दामोदर कसेरा, राजेश लोहानी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




