बिशुनपुर बीओआइ शाखा में कैशियर की तैनाती, जमा व निकासी शुरू

Updated at : 07 Apr 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिशुनपुर बीओआइ शाखा में कैशियर की तैनाती, जमा व निकासी शुरू

नौ माह से खाली पद भरा, लेन-देन शुरू होने से ग्राहकों को मिली राहत

विज्ञापन

बिशुनपुर. प्रभात खबर में प्रकाशित खबर का असर आखिरकार देखने को मिला. विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिशुनपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में डेपुटेशन पर एक कैशियर की तैनाती कर दी है. इसके बाद मंगलवार से बैंक में जमा-निकासी समेत सभी प्रकार के लेन-देन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गये हैं. ज्ञात हो कि बिशुनपुर शाखा में पिछले नौ माह से कैशियर का पद रिक्त था. हालांकि डेपुटेशन के सहारे किसी तरह बैंकिंग कार्य चल रहा था, लेकिन कैशियर के अभाव में पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. दूर-दराज के ग्रामीण रोजाना बैंक पहुंचते थे, लेकिन काम नहीं होने से निराश लौटना पड़ता था. इस गंभीर समस्या को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया और अस्थायी व्यवस्था के तहत डेपुटेशन पर कैशियर की तैनाती कर दी गयी. कैशियर के आने के बाद बैंक में ग्राहकों की भीड़ जरूर दिखी, लेकिन लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आयी. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जतायी है कि जल्द स्थायी रूप से कैशियर की नियुक्ति की जायेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो. वहीं, बैंक में क्लर्क का पद भी खाली बताया जा रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने इस पद पर भी जल्द नियुक्ति की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola