डैम पर दबंगों का धावा, जाल लगाकर चार क्विंटल मछलियां लूटीं, विरोध करने पर महिलाओं को पीटा

डैम पर दबंगों का धावा, जाल लगाकर चार क्विंटल मछलियां लूटीं, विरोध करने पर महिलाओं को पीटा
प्रतिनिधि, गुमला गुमला सदर थाना से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. कोयंजारा महुआटोली गांव स्थित डैम में वर्षों से सृष्टि महिला मंडल, गुलाब महिला मंडल और सहयोगी महिला मंडल की करीब 30 महिलाएं मछली पालन कर रही थीं. वर्ष 2024 में उन्होंने आपस में 1100-1100 रुपये जमा कर लगभग चार क्विंटल मछली छोड़ी थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी जाती है. लेकिन रविवार को हालात बिगड़ गये, जब गांव के 50 से अधिक दबंग अचानक डैम पर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने जबरन जाल डालकर करीब एक क्विंटल मछलियां पकड़ लीं और मौके से फरार हो गये.
महिलाओं ने विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया. मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक दी गई. इससे महिलाएं दहशत में आ गयीं. पीड़ितों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 27 फरवरी को भी यही लोग डैम पर पहुंचे थे और करीब तीन क्विंटल मछलियां लूट ली थीं. उस समय भी विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट हुई थी, लेकिन डर के कारण वे चुप रह गईं.लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर प्रमिला देवी, आशा देवी, लीलावती देवी, पिकी देवी, अमृत देवी, सहोदरी देवी, जयंती देवी, इतवारी देवी, मैनावती देवी, पूर्णिमा लकड़ा, रुचि उरांव और तारा देवी सहित दर्जनों महिलाएं देर शाम सदर थाना पहुंचीं. उन्होंने लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लूटी गई मछलियों की भरपाई और सुरक्षा की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




