कितनी बारिश हुई, किसी को नहीं पता! रानीश्वर का इकलौता जलमापक यंत्र महीनेभर से खराब

Updated:
विज्ञापन

बेकार पड़ा जलमापक यंत्र | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर प्रखंड का एकमात्र जलमापक यंत्र एक महीने से खराब है, जिससे बारिश के आंकड़ों की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है. प्रशासन जल्द सुधार का दावा कर रहा है.

विज्ञापन

रानीश्वर. गुमला जिले के रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड सह अंचल कार्यालय कार्यालय के पीछे लगाये गये प्रखंड के एक मात्र जलमापक यंत्र महीने भर से अधिक समय से खराब हो जाने से रेन फाल मापने का काम महीने भर से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा है. कब कितनी बारिश हुई इसका भी पता नहीं चल पा रहा है.

जलमापक यंत्र सांख्यिकी विभाग की ओर से लगाया गया है. रेन फाल मापने वाले जनसेवक विश्वनाथ सिंह ने बताया कि महीने भर से जलमापक यंत्र काम नहीं करने से रेन फाल की जानकारी नहीं मिल पा रही है. बताया कि जिला में नया यंत्र आ गया है. जल्द ही यहां लगाया जायेगा.

जानकारी के अनुसार मसानजोर डैम स्थित केंद्रीय जल आयोग के रेन फाल से ही फिलहाल बर्षात के बारे में जानकारी मिल रही है. पर किस दिन रानीश्वर में कितनी बारिश हुई इसका सही पता नहीं मिल पा रही है.


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola