हर हाथ में तिरंगा, गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के नारे; गुमला में छात्रों की रैली ने खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जताया.

विज्ञापन

गुमला. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था. रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के भंडारी संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अभिनय कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. ईसाबेला होरो और नंद किशोर रजक उपस्थित रहे. महाविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा. महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देने की अपील की। रैली ने विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola