तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम! गुमला में DC ने दी अहम जानकारी, बांटे राष्ट्रीय ध्वज
डीसी, डीडीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गुमला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की.
गुमला. पंचायती राज विभाग द्वारा हर घर तिरंगा (9 से 17 अगस्त तक) अभियान के सफल क्रियान्वयन व जनभागीदारी सुरनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर गुमला में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया.
साथ ही समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान जन-जन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है. उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों विशेषकर पंचायत प्रतिनिधि को आगे आकर प्रत्येक घर एवं संस्थान में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की.
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के प्रावधानों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाये रखने के संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा की गयी. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव एवं समाहरणालय के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








