हाथों में तिरंगा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे; बिशुनपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा ने खींचा ध्यान

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस पर बिशुनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. पूर्व सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र.

विज्ञापन

बिशुनपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिशुनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल स्टेडियम से ब्लॉक चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं के जोश से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया.

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने आमजन से हर घर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की. वक्ताओं ने तिरंगे को देश की शान बताते हुए राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संदेश दिया.

इस मौके पर भिखारी भगत, जगत ठाकुर, महेंद्र भगत, केदार साहू और सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola