पक्कीकरण सड़क निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

Published at :07 May 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पक्कीकरण सड़क निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

पक्कीकरण सड़क निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड के बरांदा से लोंगा तक तक 3.5 किलोमीटर तक बनने वाली पक्कीकरण सड़क को लेकर गुरुवार को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने भूमि पूजन किया. यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग गुमला के द्वारा 2.37 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा. ग्राम प्रधान सह पहान बुद्धू उरांव और कृष्णा उरांव के अगुवाई में विधायक ने विधि-विधान से पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर भूमि पूजन किया. विधायक ने कहा कि इस सड़क में ग्रामीणों में चलने में परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क को पक्कीकरण कराने हेतु अनुशंसा करने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. कहा कि इस सड़क के पक्कीकरण होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. मौके पर अभिषेक लकड़ा, जॉनसन बड़ा, सुकेश उरांव, चंदन भगत, लक्ष्मीकांत उरांव, पन्ना लाल साहू, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सकीम अंसारी, अनिल उरांव, पूर्व मुखिया बुधराम उरांव, फुलकुमारी केरकेट्टा, राजेश्वरी उरांव, सोबराती अंसारी, कलाम दरवानी, पतरस लकड़ा, जाबिर फरास, हजरत अंसारी, करमा उरांव, हबीब अंसारी, कलाम अंसारी आदि मौजूद थे.

घाघरा का युवक केरल में तालाब में डूबा, मौत

घाघरा. घाघरा थाना के सरांगो चूल्हामाटी निवासी सुनील महतो की केरल में तालाब में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार सुनील केरल के वाकर्ला के आलमकोड स्थित एक होटल में कार्यरत था. होटल में सभी कर्मचारियों की छुट्टी थी. इस दौरान सुनील अपने दोस्तों के साथ वाकर्ला घूमने गया था. बताया जा रहा है कि वाकर्ला स्थित जनार्दन स्वामी मंदिर के तालाब में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन जनप्रतिनिधियों के साथ घाघरा थाना पहुंच प्रशासन से शव मंगाने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola