भाजपा का कार्यकर्ता होना करता है गौरवान्वित : दिनेश

Updated at : 06 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का कार्यकर्ता होना करता है गौरवान्वित : दिनेश

भाजपा के स्थापना दिवस पर गुमला जिला इकाई ने फहराया पार्टी का झंडा, बांटी मिठाई

विज्ञापन

गुमला. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा गुमला जिला कार्यालय डुमरडीह में जिलाध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी का झंडा फहराया गया. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिला कर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि राष्ट्रवाद, सेवा व सुशासन की भावना से बढ़ते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है. अपनी नीति और सिद्धांत के कारण ही दो सीटों वाली भाजपा वर्तमान में 300 सीटों तक पहुंच गयी. पिछले 11 वर्षों से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार चल रही है. कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना अपने आप में गौरवान्वित करता है. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष अनूप अधिकारी ने भी कहा कि आज युवाओं की पहली पसंद भाजपा बन चुकी है. इसका परिणाम है कि देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है. जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने बताया कि आज जिले के सभी मंडलों में मंडल मुख्यालय में स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव, निर्मल गोयल, विजय मिश्रा, सत्यनारायण पटेल, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, किशोर मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, कौशलेंद्र जमुवार, विकास कुमार सिंह, हरिहर साहू, प्राण गोविंद दत्ता, दिनेश सिंह, विजय शंकर दास, जय साहू, रामस्वरूप सिंह, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, खुशी कुमारी, लक्ष्मी देवी, निशा कुमारी, सूरज सिंह, उदय खेरवार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola