जागरूक नागरिक बन नियमों का पालन करें : डीटीओ

Updated at : 11 Oct 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूक नागरिक बन नियमों का पालन करें : डीटीओ

लोहरदगा रोड स्थित डीएवी मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

विज्ञापन

गुमला. जिला परिवहन विभाग गुमला ने शनिवार को लोहरदगा रोड स्थित डीएवी मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में सदर एसडीओ राजीव नीरज, मुख्यालय डीएसपी बीरेंद्र टोप्पो, मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली समेत डीटीओ कार्यालय के कर्मी व पुलिस बल शामिल थे. अभियान बाइक चालकों के हेलमेट व चार चक्का चालकों के सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर केंद्रित रहा. अभियान में वाहनों के कागजात, ओवरलोडिंग व दुर्घटना संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग सवारी, कार में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने समेत ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पीयूसी व रोड टैक्स जैसे दस्तावेज की कमी होने, प्रेशर हॉर्न व मल्टी टोन हॉर्न का उपयोग करने, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग जैसे मामलों में 120 से भी अधिक वाहन चालकों को पकड़ा गया. पकड़े गये सभी लोगों से लगभग 1.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा बनाये रखने के लिए नियमों का निरंतर उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियंत्रण आवश्यक है. अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है. डीटीओ ने पकड़े गये सभी लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया और जागरूक नागरिक बनते हुए नियमों का पालन करने तथा स्वयं व दूसरे की जानमाल की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कठोर कानूनी कदम उठाये जायेंगे. यह अभियान जिले में एक सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola