बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का निधन, शोक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का निधन, शोक
विज्ञापन
गुमला.
बार एसोसिएशन गुमला के अध्यक्ष अघन गिदवार उरांव का निधन रविवार की सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल गुमला में हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार की सुबह परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. निधन की सूचना मिलते अधिवक्ताओं की भीड़ लग गयी. सूचना पर पीडीजे धुव्र चंद्र मिश्र अस्पताल पहुंच कर उनके परिजनों को ढाढस बंधाया. निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सचिव ओम प्रकाश बाबूलाल, उपाध्यक्ष श्रवण साहू, नंदलाल, अमर सिन्हा, रवींद्र सिंह, अनूप चंद्र अधिकारी, अरुण कुमार, दीमा टोप्पो, आफताब आलम, मोहम्मद ताहा, मोशाहिद आजमी, लक्ष्मीकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रभात दीवान, बीएन ओहदार, डीएन ओहदार, राकेश किरण, नीरज मिश्रा, भैरव प्रसाद, राज नारायण नाग, खुर्शीद आलम, राणा नकुल सिंह, भानु, सुधीर पांडेय, अवनी कांत शर्मा, मदन मोहन मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, एनएमपी श्रीवास्तव, मुरली मनोहर प्रसाद, राकेश वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, सूरज कुमार मिश्रा, विनोद शुक्ला, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, राघव सिंह, जगदीश कुजूर, कमलेश्वर मिश्रा, मदन साहू, नागेंद्र तिवारी, शिव पूजन कुमार शामिल हैं.सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के हाकाजांग गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो युवक बनारी गोराटोली निवासी मनीष बड़ाइक व सुनील बड़ाइक घायल हो गये. 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जानकारी के अनुसार मनीष बड़ाइक व सुनील बड़ाइक एक बाइक पर सवार होकर बनारी से बनालात गांव गये थे, जहां से दोनों लौट रहे थे. तभी हाकाजांग मोड़ के समीप बाइक से अपना संतुलन खो दिया और पेड़ से टकराते हुए दोनों युवक सड़क पर गिर गये. बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










