गुमला में प्रतिबंधित कफ सिरप की हुई जांच

गुमला में प्रतिबंधित कफ सिरप की हुई जांच
गुमला. मध्य प्रदेश व राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद झारखंड में भी तीन कफ सिरप की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. इधर सरकार द्वारा जिन तीन कफ सिरप को प्रतिबंधित किया गया है. उन कफ सिरप की खरीद बिक्री गुमला में हो रही है या नहीं. इसकी जांच एक विशेष टीम द्वारा मंगलवार को की गयी. टीम के अधिकारी दवा दुकानों में पहुंचे और प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री की जानकारी ली. साथ ही दवा दुकानों में स्टॉक कफ सिरप की जांच की. जांच टीम ने बताया कि झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के निर्देश पर गुमला में कफ सिरपों की क्रय विक्रय व वितरण पर निगरानी रखी जा रही है. इस निगरानी के तहत तीन प्रकार के कफ सिरपों की क्रय-विक्रय पर गहन जांच कर कार्रवाई की जा रही है. जांच के दायरे में सभी प्रकार के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ जिले में अवस्थित दवा दुकानों से कप सिरप की अग्रेतर जांच के लिए कप सिरप का नमूना लिया जा रहा रहा है. हालांकि संदिग्ध कफ सिरप जांच के दौरान जिले में नहीं पाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




