तंबाकू दिवस पर जागरूकता अभियान चला

Updated at : 31 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू दिवस पर जागरूकता अभियान चला

तंबाकू दिवस पर जागरूकता अभियान चला

विज्ञापन

गुमला. जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के अध्यक्ष सह पीडीजे ध्रुव चंद्र मिश्र के निर्देश पर डालसा ने शनिवार को घाघरा, भरनो व डुमरी आदि अलग-अलग स्थानों में पीएलवी मंगलेश्वर उरांव, लक्ष्मण राम ने विश्व तंबाकू दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही ग्रामीणों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बताते हुए कहा कि तंबाकू एक प्रकार का मादक पदार्थ है. तंबाकू के सेवन से लीवर में बीमारी कैंसर आदि हो सकता है. तंबाकू सेवन शरीर के लिए घातक हो सकता है. यह दिवस का मनाने का उद्देश्य यह है कि तंबाकू का नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक कर तंबाकू छोड़ने का प्रेरित करना है. साथ ही डालसा द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवा के बारे में जानकारी दी गयी.

तंबाकू निषेध दिवस पर ली शपथ

गुमला. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन जमां ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय चंडाली गुमला में तथा जिले के सभी थाना, प्रतिष्ठानों में तंबाकू व तंबाकू पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी गयी.

पूनम बनी आंगनबाड़ी सेविका

डुमरी. प्रखंड के जैरागी गांव में आंगनबाड़ी सेविका का शनिवार को चुनाव हुआ. चुनाव बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सेविका रूप में पूनम कुमारी को चयन किया गया. बीडीओ ने बताया कि जैरागी गांव की आंगनबाड़ी सेविका पिछले माह में रिटायर हुई थी. इसके बाद सेविका का पद खाली था. इसको लेकर शनिवार को चुनाव संपन्न किया गया. सेविका पद उम्मीदवार के लिए पोषक क्षेत्र से आठ महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा, जिसमें इंटर प्राप्त अंक प्रतिशत के अनुसार पूनम कुमारी का सर्वाधिक प्रतिशत अंक था. इसके आधार पर उसका सेविका पद के लिए चयन किया गया. मौके पर सुपरवाइजर पुष्पा सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola