चैनपुर में असुर जनजाति की महिला ने की आत्महत्या

चैनपुर में असुर जनजाति की महिला ने की आत्महत्या
चैनपुर. प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमा असुरटोली गांव में मंगलवार की रात 40 वर्षीय महिला ने साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान पीसी असुर (40 वर्ष) पति मांगू असुर के रूप में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सात अक्तूबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि महिला का पति मांगू असुर काम करने के लिए बाहर गया हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर कुरूमगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मृतका का शव घर में चटाई पर चित अवस्था में मिला. उसके गले पर रस्सी के स्पष्ट निशान थे. शरीर पर गर्दन के निशान के अलावा कोई अन्य चोट या घाव नहीं पाया गया. ग्रामीण सुशील असुर और बुधो असुर ने बताया कि पीसी असुर ने साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या की है. पुलिस अधिकारी ने भी अपनी प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी कुकर्म या संदिग्ध गतिविधि की बात सामने नहीं आयी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




